लखीसराय: सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के खेमतरनी स्थान के समीप सड़क हादसे में मृत व्यक्ति का सदर अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम।
जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के खेमतरनी स्थान के समीप बाइक सवार दंपत्ति को बस ने टक्कर मार दी जिसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पति मोहम्मद अख्तर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पत्नी गुड़िया बेगम गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के खनका निवासी मोहम्मद मंगनी मियां के पुत्र मोहम्मद अख्तर के रूप में की गई है।