लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में आवास योजना समीक्षात्मक बैठक आयोजित।
जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कच्छ के सभागार में जिला स्तरीय आवास योजना से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार के द्वारा किया गया। बैठक में जिले के सातों प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत आवास योजना से जुड़े जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।