घंसौर: कुएं में गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दूसरे दिन मिला शव
Ghansaur, Seoni | Nov 10, 2026 कुएं में गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दूसरे दिन मिला शव घंसौर/मसूरभांवरी किंडरई थाना अंतर्गत ग्राम मसूरभांवरी में कुएं में गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जोर सिंह मरावी पिता मदन सिंह मरावी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2026, रविवार शाम करीब 4 बजे बुजुर्ग घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।