उन्नाव: उन्नाव थाना गंगा घाट पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Unnao, Unnao | Aug 13, 2026 उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंगाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।वांछित अभियुक्त भगवानदीन पुत्र भगौती, निवासी रामदयाल खेड़ा (भटपुरवा), थाना गंगाघाट, उम्र करीब 40 वर्ष को गरेरपुरवा से गंगा बैराज जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।