सरैया: बरेवा गांव में 10 दिनों से ट्रांसफार्मर जला, बिजली आपूर्ति ठप; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बरेवा गांव में 10 दिनों से ट्रांसफार्मर जला, बिजली आपूर्ति ठप; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सरैया। प्रखंड के अमैठा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 स्थित बरेवा गांव में पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।