सतवास: सतवास में भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने कृषि मंडी पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Satwas, Dewas | Apr 18, 2026 शनिवार दोपहर 2 बजे सतवास कृषि उप मंडी में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और तहसीलदार हरिओम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा, किसानों का कहना है कि सैटेलाइट सत्यापन में उन्हें असत्यापित बताया जा रहा है जिससे पंजीयन और स्लॉट बुकिंग प्रभावित हो रही है, किसानों ने मांग की है कि इस प्रक्रिया पर रोक लगाकर पंजीयन के आधार पर ही तुलाई की जाए,