चिन्यालीसौड़: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने चिन्यालीसौड पहुंचकर आगामी चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की
बैठक में जिसमें विभागीय अधिकारियों को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के मार्गो पर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिये। यात्रा मार्ग पर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित रिस्पॉन्स टाइम कम करने, चिकित्सा इकाइयों में दवाएं, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये।