चूरू: चूरू के रतननगर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, अभियान के तहत पोषण मेले का आयोजन किया गया
Churu, Churu | Oct 14, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास विभाग की ओर से चूरू ग्रामीण परियोजना के सेक्टर रतननगर और जसरासर में पोषण अभियान के तहत पोषण मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न लाभार्थियों की गोद भराई कर बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर मोटे अनाज से बनी विभिन्न रेसिपी का प्रदर्शन किया गया।