चूरू: शेखावत कॉलोनी से पति 5 दिन से लापता, पत्नी ने कोतवाली थाने में दी गुमशुदगी की रिपोर्ट
Churu, Churu | Oct 13, 2025 चूरू शहर के वार्ड नम्बर 20 स्थित शेखावत कॉलोनी में रह रही एक महिला ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है। कोतवाली थाना के हैड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह से सोमवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक शेखावत कॉलोनी की ममता प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि उसका 29 वर्षीय पति महेन्द्र प्रजापत टाइल्स का काम करता है। 8 अक्टूबर 2025 से महेंद्र लापता है।