चूरू: गांव हड़ियाल के खेत में बुजुर्ग महिला को वाइपर सांप ने काटा, चूरू अस्पताल में चल रहा उपचार
Churu, Churu | Oct 13, 2025 चूरू जिले के गांव हड़ियाल के खेत में सोमवार को कृषि कार्य कर रही एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को वाइपर सांप ने काट लिया। गम्भीर हालत में उसे चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सको व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल चौकी पुलिस से शाम को मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने बताया कि 60 वर्षीय कमला देवी खेत में कृषि कार्य कर रही थी।