चूरू: टाउन हॉल में नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी पर हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
Churu, Churu | Oct 13, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में सोमवार को आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम वीसी के जरिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ा रहा। इस मौके पर राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी जय यादव आदि मौजूद रहे।