मेहरमा: मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा मध्य विद्यालय में दो माह से जलजमाव से छात्र-छात्राएं परेशान
Meherma, Godda | Sep 17, 2026 मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा मध्य विद्यालय परिसर में जलजमाव से छात्र छात्राएं परेशान,करीब दो माह से जलजमाव होने के कारण पानी सड़ने लगा है। जिससे दुर्गंध आने लगा है, और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार अतुल,और शिक्षक अनवारूल हक के द्वारा बताया गया है जल जमाव से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।