सिरसागंज: नगर से रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, किया गया भव्य स्वागत
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज से बुधवार को अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के दर्शन को सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बसों द्वारा रवाना हुए। बसों के अयोध्या रवाना होने से पूर्व सभी राम भक्तों का माल्यार्पण करते हुए भव्य स्वागत किया गया और जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए गए। इसके बाद सभी राम भक्त कार्यकर्ताओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए अयोध्या के लिए रवाना किया।