सिरसागंज: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, सिरसागंज नगर के परीक्षा केन्द्रों पर सक्रिय रहा महकमा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2024 की परीक्षाएं गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के एमडी जैन इंटर कॉलेज, गिरधारी इंटर कॉलेज और क्षेत्रीय इंटर कॉलेज में परीक्षा केन्द्रों पर पहली पाली में पूरी पारदर्शिता के साथ शान्तिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराई गई।