सिरसागंज: नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहली बार हुआ सिजेरियन प्रसव, सुविधा शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने महसूस की राहत
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहली बार सिजेरियन द्वारा प्रसव किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुविधा शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने राहत महसूस की है। अभी तक सिजेरियन प्रसव के लिए महिलाओं को मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाता था, क्योंकि सिरसागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिजेरियन प्रसव नहीं होता था।