सिरसागंज: ब्लॉक मदनपुर में रोजगार मेले का हुआ आयोजन, इस दौरान आए हुए कंपनियों के अधिकारियों ने युवाओं को दी रोजगार संबंधी जानकारी
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के ब्लॉक मदनपुर में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं के अलावा काफी संख्या में युवा बेरोजगार पहुंचे। जिन्होंने कंपनियों के अधिकारियों से रोजगार के बारे में जानकारी ली। मेले में रोजगार का अवसर देने आई कंपनियों के अधिकारियों ने रोजगार संबंधी विस्तार से जानकारी दी।