हसनपुर: रहरा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, बाजार गई युवक की बाइक चोरी, पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना
रहरा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद बाजार करने गई युवक की बाइक चोरी पीड़ित में पुलिस को दी सूचना, आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव खुरतिया निवासी भूप सिंह का पुत्र रोहित गुरुवार रात करीब 8:00 बजे दौरारा में लगने वाले बाजार में बाजार से खरीदारी करने गया था। बताया जा रहा है कि उसने बाइक को दूसरी साइड में खड़ा कर दिया था।