गंगरार: गंगरार में विधायक सुरेश धाकड़ के जन्मदिन पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, आतिशबाजी से मनाया गया जश्न
गंगरार-बेंगू क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन गंगरार पंचायत समिति क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट योगेश व्यास ने बताया कि इस अवसर पर विधायक के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।