जहानाबाद: सदर अस्पताल में पार्किंग को लेकर विवाद, तू-तू मैं-मैं, वीडियो हुआ वायरल
सदर अस्पताल परिसर में पार्किंग को लेकर एक युवक और सुरक्षा गार्ड के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच कुछ देर तक तू-तू मैं-मैं होती रही, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों और अस्पताल कर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। समझाइश के बाद मामला सुलझ गया और स्थिति सामान्य हो गई।