मांडर: मांडर महाविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला दहन
Mandar, Ranchi | May 20, 2026 बुधवार दोपहर एक बजे मांडर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के क्लस्टर सिस्टम के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। नगर मंत्री रोहित साहू के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए...