उचेहरा: धन्हाई में सूने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी, उचेहरा पुलिस जांच में जुटी
सतना। जिले में एक बार फिर चोर गिरोह सक्रिय होता नजर आ रहा है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा मामला उचेहरा थाना क्षेत्र के धन्हाई गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।