फिरोज़ाबाद: क्रिसमिस डे और नए साल को लेकर एसपी सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर फिरोजाबाद शहर में किया पैदल मार्च
क्रिसमिस डे और नये साल को लेकर फ़िरोज़ाबाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। जिसको लेकर सोमवार रात एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने पुलिस फ़ोर्स के साथ मिलकर सदर बाजार और बस स्टेण्ड रेलबे स्टेशन पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया है। एसपी सिटी ने पैदल मार्च के दौरान लोगों से मुलकात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया है।