गोगुंदा थाना क्षेत्र के सेमटाल गांव में सोमवार को दिनदहाड़े एक किसान पर हमले की घटना सामने आई है। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दूध सप्लाई करने वाले किसान को रास्ते में रोककर हमला किया और उसके मुंह में विषैला पदार्थ डालकर रुपए लूटने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।#nandesma #today_news #gogunda