गाजियाबाद में बुधवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। वेव सिटी के सामने मछली से लदा एक DCM टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसे के बाद DCM में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंची और सड़क से बिखरी मछलियों और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने का काम शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टायर फटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
Ajmer, Ajmer | Oct 1, 2026