राजपुर: दिल्ली से पहुंची परिवहन मंत्रालय की टीम के काफिले को शहरवासियों ने रोका, अपनी परेशानी बताई
बलरामपुर जिले के राजपुर में नेशनल हाईवे 343 सड़क निर्माण और नाली की ऊंचाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बीते 6 महीने से शहरवासी नाली की ऊंचाई कम कराने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज जब दिल्ली परिवहन मंत्रालय की टीम सड़क निरीक्षण के लिए राजपुर पहुंची, तो नाराज लोगों ने अधिकारियों के काफिले को बीच सड़क पर रोक लिया और अपनी समस्या बताई। राजपुर के शहर