डौण्डीलोहारा: पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि दी
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भाजपा मंडल डौंडी लोहारा द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित अटल चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।