शाहजहांपुर: 201 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, शाहजहाँपुर पुलिस ने ₹47 लाख के गुम मोबाइल लौटाए: एसपी सिटी ने दी जानकारी
शाहजहाँपुर। पुलिस की सर्विलांस सेल/एसओजी और थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 201 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। एसपी सिटी ने बताया कि बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 47 लाख रुपये है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए