हरलाखी: हरलाखी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर जीरौल गांव के महादलितों ने अंचल सीओ के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड सह अंचल कार्यालय गुरुवार को दिन के दो बजे बौरहर पंचायत के जिरौल गांव में शमशान घाट की जमीन पर पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन आवंटन किये जाने के विरोध में महादलित बस्ती के लोगों ने सीओ के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कहा कि सदियों से श्मशान घाट कि जमीन को पंचायत सरकार भवन बनाने के लिए आवंटन कर दिया गया है।