हरलाखी: गंगौर एसएसबी कैम्प में व्यवसायिक ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत सीमावर्ती गंगौर एसएसबी कैम्प में सोमवार को मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत व्यवसायिक ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। एसएसबी 48 बटालियन जयनगर के कमांडेट गोविंद सिंह भंडारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुभारंभ किया।उन्होंने सोमवार की शाम चार बजे बताया कि इस प्रशिक्षण में 30 महिला व युवतियों को शामिल किया।