हरलाखी: उमगांव बजार में बिजली चोरी करने के आरोप में एक उपभोक्ता पर हरलाखी थाना में केस दर्ज
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना अंतर्गत उमगांव बजार में बिजली चोरी कर जलाने के आरोप में एक उपभोक्ता पर हरलाखी थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने मंगलवार की शाम करीब चार बजे बताया की बिजली जेई सपन कुमार के प्रतिवेदन पर केस दर्ज की गयी। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।