हरलाखी: सोहपुर-बिशौल के बीच कमला नहर के किनारे 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव हरलाखी पुलिस ने किया बरामद
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना क्षेत्र के सोहपुर बिशौल गांव के निकट कमला नहर के किनारे सोमवार की सुवह करीब आठ बजे 40 वर्षीय युवक का शव हरलाखी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। देखने से शव तीन चार दिन पुराना लग रहा है। थानाध्यक्ष ने जीतेन्द्र सहनी ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नही हुई है।