दारू: उत्सव विवाह भवन में जन जागरण केंद्र द्वारा आजीविका कार्यशाला का आयोजन, महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर ज़ोर
उत्सव विवाह भवन में जन जागरण केन्द्र ने किया आजीविका कार्ययोजना कार्यशाला का आयोजन, महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर। मासीपीढ़ी स्थित उत्सव विवाह भवन में जन जागरण केन्द्र द्वारा 'उन्नत कृषि एवं पशुधन विकास' परियोजना के तहत तीन दिवसीय आजीविका वार्षिक कार्य योजना निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाबार्ड की डीडीएम मौजूद रहीं।