मवाना: हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर में भतीजे ने चाची की गोली मारकर की हत्या, बोला-आए दिन चाची झगड़ा करती थी
Mawana, Meerut | Mar 5, 2026 गुरुवार को सुबह 8:00 बजे हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में ग्रह कलेश के चलते भतीजे ने सरेआम घर के अंदर घुसकर चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मवाना थाने पहुंचा और पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल हस्तिनापुर पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।