#अलवर 30-40 गाय मृत मिलने पर बवाल, नगर निगम में विश्व हिंदू परिषद का धरना
बगड़ गांव में 30 से 40 गायों के मृत मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पहुंचे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिलने पर परिसर में धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया।
विहिप नेता तेज सिंह यादव ने गोवंश की देखभाल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर नगर निगम प्रशासन से जवाब तलब किया गया है।
Rajgarh, Alwar | Aug 18, 2026