शाजापुर: सुनेरा के पास हाईवे पर प्याज से भरा ट्रक पलटा, एक व्यक्ति हुआ घायल
सुनेरा के पास हाइवे पर प्याज से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया ।जिससे ट्रक में सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है उसके पैर में फैक्चर हुआ है जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।जानकारी के मुताबिक सिफ़ा से ट्रक प्याज लेकर बाराबंकी जा रहा था तभी अचानक सुनेरा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया ।