शाजापुर: अपनी ही परिषद के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सभापति,नहीं सुलझ रही मवेशियों व श्वानों की समस्या
शाजापुर शहर में श्वानों का आतंक और आवारा मवेशी आम लोगों की परेशानी का सबक बने हुए हैं इसी को लेकर सोमवार को वार्ड क्र. 11 के पार्षद लोकनिर्माण विभाग सभापति कौशल कसेरा ने नगर पालिका के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठने की बात कही है। क्योंकि नगर में घुम रहे मवेशियों और गली में घूम रहे श्वानों की समस्या के स्थाई निराकरण को लेकर नगर पालिका नाकामयाब रही है।