शाजापुर: सब्जी व्यापारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर को दिया ज्ञापन
शाजापुर सब्जी व्यापारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर को दिया ज्ञापन। व्यापारियों ने बताया कि उन्होने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि हाट मैदान में लगने वाली सब्जी मंडी में एजेंटों के लिए टीन शेड का निर्माण कराया जाए, पीने के पानी के साथ ही शौचालय की व्यवस्था भी मंडी में की जाए। बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।