शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में बाढ़ आपदा प्रबंधन मानूसन वर्ष 2024-25 पुस्तिका का कलेक्टर ने किया विमोचन
शाजापुर: कलेक्टर ऋजु बाफना ने बाढ़ आपदा प्रबंधन मानूसन वर्ष 2024-25 पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर मनीषा वास्कले, संयुक्त कलेक्टर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।