शाजापुर: ग्राम मझानिया के पास प्याज से भरा ट्रक पलटा, दो लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में किया भर्ती
शाजापुर में ग्राम मझानिया के पास प्याज से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस माैके पर पहुंची और पायलट पवन दांगी, ईएमटी मोहन लाल बामनिया माैके पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।