बोरियो: बोरियो में पेंशन फर्जीवाड़ा मामले में कार्रवाई तेज, बिचौलियों के गायब होने की चर्चा।
बोरियो प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में कथित फर्जीवाड़ा के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू होने के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। कई बिचौलियों के क्षेत्र से गायब होने की भी चर्चा है । वहीं मामले में दो कंप्यूटर ऑपरेटर को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद बिचौलियों और अपात्र लाभुकों में भय का माहौल है। पात्र लाभुकों मे पेंशन विलंब होने की आशंका।