जमुई में उत्पाद विभाग की टीम को मिली कामयाबी, 825 लीटर स्प्रिट के साथ पिकअप वाहन जब्त
गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई अश्विनी कुमार वन द्वारा गरही थाना क्षेत्र के महेन्ग्रो गांव के पास से 15 गैलन में 825 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया है। साथ ही पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है। जबकि चालक मौका देखकर फरार हो गया। इसके बाद स्प्रिट के साथ पिकअप वाहन को जब्त कर उत्पाद थाना लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बुधवार की शाम 5:00 बजे दी है। उन्होंने बताया कि नवादा उत्पाद विभाग की टीम द्वारा उक्त अवैध स्प्रिट लगे पिकअप वाहन को खदेड़ा गया था इसको लेकर पिकअप वाहन जमुई जिले में प्रवेश कर गई इसकी सूचना मिलने के बाद उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल एसआई अश्विनी कुमार वन द्वारा पिकअप वाहन को महेन्ग्रो गांव के पास से पकड़ा गया, जिसमें से 15 गैलन में रखा 825 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम को देख चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन मालिक और फरार चालक का पता लगाया जा रहा है। #jamuijila #jamuiPolice #crime #viralreels #jamuinews
#Sharabbandi
Jamui, Jamui | Sep 3, 2026