कटकमसांडी: 30 अगस्त को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव की तैयारियां तेज
बाबा श्याम की भक्ति और आस्था से जुड़े पंचम श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन 30 अगस्त, रविवार को मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में किया जाएगा। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:15 बजे बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगा।