बेलहर: बदुआ डैम के नहर पर 65 लीटर महुआ शराब और 01 बाइक जब्त बाइक सवार शराब तस्कर फरार
Belhar, Banka | Mar 23, 2024 थाना क्षेत्र के बदुआ डैम के नहर पर पुलिस ने आज एक बोरा में 65 पॉलिथीन में 65 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त कर लिया। पुलिस ने एक बाइक भी जब्त कर लिया। जबकि बाइक सवार शराब तस्कर पुलिस को देख बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने बाइक के अज्ञात मालिक और चालक के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया है।