बेलहर: बदला गांव से 02 वारंटी और जिलेबिया मोड़ से 01 शराबी गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Belhar, Banka | Mar 22, 2024 थाना क्षेत्र के बदला गांव से पुलिस ने 02 फरार वारंटी दशरथ यादव और सिंघो यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरी तरफ जिलेबिया मोड़ में शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत कजहा तरी गांव के किशोर हंसदा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी और शराबी को आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।