बेलहर: CDPO कार्यालय बेलहर में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मनाया पोषण पखवाड़ा निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Belhar, Banka | Mar 21, 2024 CDPO कार्यालय बेलहर में आज आंगनबाड़ी सेविकाओं ने एक तरफ पोषण सप्ताह मनाया तो दूसरी तरफ लोक सभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सारे कार्यक्रम का नेतृत्व CDPO मेरी लता किस्कू ने किया। CDPO ने सेविकाओं को पोषण ट्रेकर पर सारी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। इधर सेविकाओं ने मुख्यालय सहित कई गावों में स्कूली बच्चों के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली।