बेलहर: PTC गणपत कुमार की हुई प्रोन्नति बने सहायक अवर निरीक्षक थानाध्यक्ष ने बेलहर थाना पर लगाया बैच और स्टार
Belhar, Banka | Mar 22, 2024 बेलहर थाना में कार्यरत PTC गणपत कुमार की प्रोन्नति सहायक अवर निरीक्षक पद पर हुई है। आज बेलहर थाना पर थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने गणपत कुमार को उनके पद का बैच और स्टार लगाया। इस मौके पर गणपत कुमार ने थानाध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट किया। गणपत कुमार को सहायक अवर निरीक्षक बनने पर बेलहर थाना के अवर निरीक्षक आदित्य कुमार, गौतम कुमार और अन्य ने बधाई दिया।