बेलहर: महेशा गांव के पास 13 लीटर महुआ शराब के साथ 02 महिला शराब तस्कर गिरफ्तार कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजी गई
Belhar, Banka | Mar 23, 2024 थाना क्षेत्र के महेशा गांव के पास पुलिस ने दो महिलाओं के पास रहे दो झोले से 13 बोतल में 13 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों महुआ शराब तस्कर सुइया थाना क्षेत्र के निम्मा टांड़ गांव की शांति देवी और धेना देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार महिला तस्कर को आज कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया।