बेलहर: घुठिया गांव के पास बाइक दुर्घटना में पति पत्नी जख्मी बेलहर CHC से भागलपुर रेफर
Belhar, Banka | Mar 22, 2024 थाना क्षेत्र के बेलहर बेला मुख्य मार्ग पर घुठिया गांव के पास बाइक दुर्घटना में घोड़घड़ा गांव के उमेश किस्कू और उसकी पत्नी सुनीता सोरेन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए दोनों को बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को भागलपुर रेफर कर दिया गया। पति पत्नी पूजा करने खंडवारनी मंदिर जा रहे थे की अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया।