पाटन: कटंगी: रिटायर्ड फौजी की आत्महत्या मामले में परिजन थाने पहुंचे, महिला पर प्रताड़ना का आरोप
कटंगी थाना में रिटायर्ड फौजी शिवकुमार श्रीवास्तव की मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया हैं परिजन मामले को लेकर कटंगी थाने पहुंचे और शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे बताया कि एक महिला के द्वारा लगातार शिवकुमार श्रीवास्तव को परेशान किया जाता रहा और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया जाता था जिसके बाद शिवकुमार श्रीवास्तव ने जान दे दी उन्होंने न्याय की गुहार लगाई।