घाघरा: नवडीहा पंचायत सचिवालय में एसआईआर को लेकर जनसुनवाई, कई दावा-आपत्तियों का ऑन द स्पॉट निराकरण
Ghaghra, Gumla | Sep 2, 2026 नवडीहा पंचायत सचिवालय में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित दावा-आपत्तियों को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीटीओ सत्येंद्र महतो ने लोगों की समस्याएं एवं आपत्तियां सुनीं। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार करने तथा अन्य संबंधित मामलों को लेकर ग्रामीणों ने अपनी-अपनी दावा-आपत्तियां प्रस्तुत कीं।